महामारी के इस काल मे घर से बाहर रह रहे लोगो का लगातार घर वापसी का सिलसिला जारी है। ऐसे में कुछ दिन पहले पहले तो भारत सरकार की ओर से विदेशों में फॅसे भारतीयों को वापस लाने का काम किया गया था।
लेकिन किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 135 छात्रों को अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद करते हुए निजी खर्च पर फ्लाइट से वतन वापसी करायी।
कल देर रात लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल देर चार्टर प्लेन से किर्गिस्तान में फॅसे मेडिकल के छात्रों को वापस लाया गया।
वतन वापस आये छात्रों ने बताया कि हम लोग भारतीय दूतावास और भारत सरकार से सम्पर्क किया लेकिन उचित जवाब नही मिलने का आरोप लगाया।
लॉक डाउन में प्रवासियों को अपने खर्चे पर घर भेजने की बात सुनकर छात्रों ने अपनी परेशानी अभिनेता सोनू सूद तक पहुचाई जिस तीन दिन के अंदर ही चार्टर प्लेन से भारतीय छात्रों को वापस लाया गया।
आपको ये भी बताते चले कि अभिनेता सोनू सूद ने खुद के खर्च से लोक डाउन के दौरानं भारी संख्या प्रवासियों को बस के जरिये घर भेज था।