{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
कोविड-19 के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम में सबसे अहम कड़ी शोशल डिस्टेंटिंग माना जा रहा है लेकिन अपने जरूरत को पूरा करने में शोशल डिस्टेंटिंग का थोड़ा भी ध्यान नही रखा जा रहा है।
ताजा मामला शिवपुर स्थित कुछ बैंकों में लोग भारी भीड़ वाली स्थिति देखने को मिली,लेकिन प्रशासन की ओर ये बैंकों की ओर से इस पर कोई एहतियात के कदम उठाए नही उठाये जा रहे है। बैंकों के बाहर लोगो की लंबी कतारें लगी है वो भी बिना सोशल डिस्टेंटिंग के।
तो ऐसे में हम कैसे उम्मीद करे कि हम लोग कोरोना के संक्रमण फैलने को रोक सकते है। कोरोना को आमंत्रित करने वाले बैंकों के बाहर लगी लाइनों में सरकार की ओर से दिए गए सहायता राशि को लेने के लिए सुबह से बैंकों के बाह लोग कतार में लगे थे।
वही बैंक मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा लगातार लोगों को कतार में लगकर और दूरी बनाकर रखने के लिए कहा जा रहा था इसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं ऐसे में कहां जा सकता है कि एक तरफ सरकार कोरोना जैसे महामारी से जंग लड़ने की बात कर रही है वही जनता सरकार के बातों की अवहेलना कर अपनी जान जोखिम में डाल रही है ।