1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: लॉक डाउन का उलंघन करना पिज्जा रेस्टोरेंट को पड़ा महंगा

वाराणसी: लॉक डाउन का उलंघन करना पिज्जा रेस्टोरेंट को पड़ा महंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: लॉक डाउन का उलंघन करना पिज्जा रेस्टोरेंट को पड़ा महंगा

{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं करना एक पिज्जा रेस्टोरेंट को महंगा पड़ गया है, दरअसल लगातार शिकायत मिल रही थी कि कैन्ट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार चौकी अंतर्गत डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है।

जबकि जिला प्रशासन ने इस तरह ऑनलाइन या रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति नही दी थी, इसके बाद भी पिज़ा रेस्टोरेंट द्वारा लॉक डाउन का उलंघन व जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था।

शिकायत के आधार पर एएसपी कैन्ट मोहम्द मुस्ताक के नेतृत्व में बीती रात रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो देखा रेस्टोरेंट संचालक द्वारा बाहर से शटर बन्द कर अंदर से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था।

इस दौरान पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में कार्य कर रहे कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कैन्ट थाना में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...