जनपद वाराणसी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि डॉक्टर से लेकर सिपाही तक सब कोरोना की चपेट में आते जा रहे है।
बता दे कि बीएचयू लैब से प्राप्त 339 रिपोर्ट में से 50 तथा कल तक प्राप्त 736 रिपोर्ट में से 43 सहित कुल प्राप्त 1075 रिपोर्ट में से 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये।
इसके अलावा कोरोना महामारी से पीड़ित 40 मरीजों का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया।
इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1479 हो गया है जबकि 625 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं।
ज्ञात हो, वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 820 है जबकि 34 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।