1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: नगर निगम द्वारा ड्रोन गरुड़ से कराया जा रहा है सेनेटाइज

वाराणसी: नगर निगम द्वारा ड्रोन गरुड़ से कराया जा रहा है सेनेटाइज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: नगर निगम द्वारा ड्रोन गरुड़ से कराया जा रहा है सेनेटाइज

{ वाराणसी से मदन मोहन की रिपोर्ट }

बीते कल कोविड-19 के 5 नए मरीज मिलने के बाद जिले में प्रशासन पूरी सतर्कता बरतने लगा है इसलिये जिले के सभी स्थानों को एक एक कर सोडीयम हाइड्रोक्लोराइड के घोल से सेनेटाइज किया जा रहा है।

सबसे पहले हॉट स्पॉट और उसके आस-पास वाले इलाके यानी की बफर जोन को दो दिन पहले से सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है इसी सिलसिले में शिवपुर इलाके में भी आज गरुड़ ड्रोन के जरिये इलाक़े को नगर निगम के अधिकारियों के देख रेख में सनेटाइज किया गया।

वही पर्यटक स्थल सारनाथ के कई इलाकों में सीआरपीएफ के 95 बटालियन द्वारा सेनेटाइज कराया जा रहा है । चेन्नई से मंगाए गए गरुड़ ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम किया,10 लीटर की क्षमता वाले यह गरुण ड्रोन एक बार मे 30 किलोमीटर की परिधि को सेनिटाइज कर सकता है।

वही स्थानीय लोगों की शिकायत है पार्षद द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है उनका कहना है कि बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स में यह सिर्फ सेनीटाइज करवाया जा रहा है लेकिन गलियों में कस्वा में बा मलिन बस्तियों में सेनेटाइज नहीं करवाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...