{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
एसडीएम सदर के नेतृत्व में कोरोना योद्धा कर्मियों ने आरोग्य सेतु एप के बारे में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
अब आने जाने वालों को रोककर समझाते हुए उनके मोबाइल में यह एप डाउनलोड करवाया जा रहा है और साथ ही सभी से आरोग्य सेतु एप के बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात समझायी जा रही है।
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में आरोग्य सेतु एप की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार, शासन और जिला प्रशासन की तरफ से वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर आरोग्य सेतु एप की उपयोगिता और इसके द्वारा लोगों को मिलने वाले फायदे के बारे में भी जागरूक किया और लोगों से विनती करते हुए और भी लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने की अपील की।