{ वाराणसी से मदन मोहन की रिपोर्ट }
वाराणसी में कोरोनावायरस दो और नए मरीज मिले है, दरअसल गंगापुर ने मृतक के दो परिजन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया वही मृतक में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।
मृतक की 52 वर्षीय पत्नी और 26 वर्षीय पुत्रवधू में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और दोनों सास बहू को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आइसोलेशन बार्ड में भेजा गया है।
मृतक और उनका पुत्र दोनो कोलकाता एक दिन के लिए गए थे जिसके बाद बेटे के खांसी हुई थी जो ठीक हो गई। उसका टेस्ट नेगेटिव आया है।
वाराणसी में अब 5 पॉजिटिव मरीज हैं,जबकि 1 फूलपुर और 1 छतरीपुर का, पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन के बाद दो बार जांच की गई दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।