1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : घातक हो रहा कोरोना, दो दिन में 150 से अधिक मरीज मिले

वाराणसी : घातक हो रहा कोरोना, दो दिन में 150 से अधिक मरीज मिले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : घातक हो रहा कोरोना, दो दिन में 150 से अधिक मरीज मिले

जनपद वाराणसी में कोरोना और घातक होता जा रहा है। आपको बता दे कि कल दिन भर में 115 नए मरीज मिलने के बाद आज सुबह फिर 50 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो गई है।

सुबह ग्यारह बजे तक आई 339 लोगों की रिपोर्ट में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।

सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,436 हो गई है।

इसके अलावा एक्टिव मरीज का आंकड़ा भी 800 के पार पहुंच कर 814 हो गया है। अब तक 34 मरीजों की मौत और 588 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

मऊ जिले में भी मंगलवार को 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें फतेहपुर मंडाव सीएचसी अधीक्षक, सीएमओ कार्यालय में तैनात एनएचएम पटल पर तैनात लिपिक, महिला अस्पताल में तैनात दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 332 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...