1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : एक दिन में 30 पुलिस वालों को हुआ कोरोना, बढ़ रहा खतरा

वाराणसी : एक दिन में 30 पुलिस वालों को हुआ कोरोना, बढ़ रहा खतरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : एक दिन में 30 पुलिस वालों को हुआ कोरोना, बढ़ रहा खतरा

अब प्रदेश में कोरोना पुलिस कर्मियों को भी अपना निशाना बना रहा है। आपको बता दे कि कल जनपद वाराणसी में कल कुल 65 नए मरीज मिले है जिनमें से 30 तो सिर्फ पुलिस वाले है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कोतवाली थाने के जिन 30 पुलिसकर्मियों की एंटीजन किट से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनकी आरटीपीसीआर मशीन से कराई गई जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा भुल्लनपुर निवासी महिला, छात्र के साथ ही कोतवाली इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, भेलूपुर में कपड़ा व्यापारी और लंका थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

बताते चले, जनपद वाराणसी में संक्रमित मरीजों मरीजों की संख्या 1271 हो गई है और जिसमें 537 के डिस्चार्ज और 32 की मौत के बाद अब एक्टिव केस 701 रह गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...