1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Varanasi: छठ पर्व को लेकर काशी के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा में पूजा सामग्री न बहाने की करी अपील

Varanasi: छठ पर्व को लेकर काशी के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा में पूजा सामग्री न बहाने की करी अपील

छठ पूजा 2024 को लेकर वाराणसी के गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज हो गया है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर बिखरी पॉलीथिन, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को हटाया गया।

By: Rekha 
Updated:
Varanasi: छठ पर्व को लेकर काशी के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा में पूजा सामग्री न बहाने की करी अपील

छठ पूजा 2024 को लेकर वाराणसी के गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज हो गया है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर बिखरी पॉलीथिन, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को हटाया गया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई कि छठ पूजा के दौरान पूजा सामग्री को गंगा में प्रवाहित न करें।

बुधवार को छठ पर्व से पहले, नमामि गंगे ने एक विशेष स्वच्छता पदयात्रा आयोजित की, जिसमें स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्वयंसेवियों ने लोगों को जागरूक किया। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

राजेश शुक्ला ने बताया कि यह महापर्व पर्यावरण की पूजा है, जिसमें सामूहिक जनभागीदारी से स्वच्छता कार्य को पूरा किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘नमामि गंगे’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए शुक्ला ने कहा कि छठ पर्व के दौरान विशेष रूप से गंगा घाटों की सफाई का महत्व और बढ़ जाता है।

इस सफाई अभियान में काशी क्षेत्र संयोजक राजेश शुक्ला के साथ महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, प्रणव कुमार, अनिल शर्मा और अन्य प्रमुख स्वयंसेवक शामिल रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...