1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: व्यापार मंडल ने की अनोखी पहल, 300 परिवारों को लिया गोद

वाराणसी: व्यापार मंडल ने की अनोखी पहल, 300 परिवारों को लिया गोद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: व्यापार मंडल ने की अनोखी पहल, 300 परिवारों को लिया गोद

{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

मीरापुर बसहीं उद्योग व्यापार मण्डल समिति, वाराणसी द्वारा चाँदमारी चौकी इंचार्ज राजेश सिंह के आग्रह पर मीरापुर बसहीं की अनोखी पहल की गयी।

व्यापार उधोग द्वारा लगभग 300 लोगों को 14अपैल तक गोद लिया है। गोद लिए गए लोगों को व्यापार मंडल सुबह ,दोपहर व शाम का खाना उपलब्ध कराएगा।

व्यापार उधोग के अध्यक्ष मृत्यंजय सोनकर ने बताया कि व्यापार मण्डल फिलहाल 300 लोगों के खाने की व्यवस्था में हर रोज अलग-अलग तरह के खाने दिए जाएंगे।

व्यापार मीरापुर बसही के नवलपुर क्षेत्र के बड़ा मंदिर ,तुलसी विहार कॉलोनी के मंगलम वाटिका के सामने, राजीव नगर के लोग जिससे इनके जीविकोपार्जन में किसी तरह की कोई व्यवधान न पड़े और क्षेत्रीय स्तर के प्रशासन शिवपुर थाना वह चांदमारी चौकी के लोग अन्य जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...