1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: 7 नए मरीज मिले, जनपद में कुल 26 मरीज हुए

वाराणसी: 7 नए मरीज मिले, जनपद में कुल 26 मरीज हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: 7 नए मरीज मिले, जनपद में कुल 26 मरीज हुए

{ मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

वाराणसी में आज 7 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमे मदन पुरा हॉट स्पॉट के 6 लोग हैं। सभी 6 लोग एक दिल्ली से लौटे मदन पुरा के जमाती व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग से जानकारी में आये थे।

55 वर्षीय जमाती व्यक्ति पहले कोरोना नेगेटिव था जिसका कुछ दिन बाद लिया गया सैंपल पॉजिटिव आया है। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में इनके साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिला कर कुल 41 व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा चिन्हित किया गया था।

उन्ही के सैंपल में से ये 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जमाती व्यक्ति पहले से DDU के आइसोलेशन वार्ड में है। मदनपुरा हॉट स्पॉट में पहले से 7 कोरोना पॉजिटिव लोग हैं। अब नए लोगो को मिला कर इस हॉट स्पॉट के 13 लोग पॉजिटव हो गये हैं।

इसके अतिरिक्त एक 29 वर्षीय व्यक्ति मंडौली, थाना क्षेत्र मडुवा डीह से भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दवा व्यवसायी है। यह व्यक्ति DDU अस्पताल में जांच के लिए आया था उस समय इनको खांसी, बुखार था। CHC शिवपुर में इसका सैंपल 20 अप्रैल को लिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...