1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : एक दिन में मिले 63 नए मरीज, मरीजों की संख्या 1000 के पार

वाराणसी : एक दिन में मिले 63 नए मरीज, मरीजों की संख्या 1000 के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : एक दिन में मिले 63 नए मरीज, मरीजों की संख्या 1000 के पार

जनपद वाराणसी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार कोरोना के मामलों में भी तेजी आई है। बीएचयू से 24 घंटे में मिली 1571 जांच रिपोर्ट में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।

इसके अलावा 8 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है।

फिलहाल संक्रमितों की संख्या 518 है जबकि 499 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 30 की मौत हो चुकी है।

अब तक बनाए गए 474 हॉटस्पॉट में से 237 रेड जोन में हैं, जबकि 74 ऑरेंज व 163 ग्रीन जोन में है। वहीं 311 सक्रिय हॉटस्पॉट हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...