{वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट}
वाराणसी जनपद में BHU माईक्रोबॉयलजी लैब से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगो को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि, पांचों का सबंध दिल्ली की जमात या उनके व्यक्तियों से है। जबकि इनमें से 3 व्यक्ति जमात में शामिल हुए थे।
जिनकी जानकारी BHU माईक्रोबॉयलजी लैब से मिली है- जिसमें मदन पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय, नक्की घाट निवासी 70 वर्षीय यें तीनों ही व्यक्ति जमात में शामिल हुए थे।
जबकि इनके अलावा 2 और व्यक्तियों को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि इनके घर पर ही ये तीनों जमाती दो दिनों तक रुके थे। जिसके बाद वाराणसी में नक्खी घाट इलाक़ा नया हॉटस्पॉट घोषित किया गया
अब वाराणसी में कुल पाँच हॉटस्पॉट हो गये ,जबकि पॉजिटिव केसेस की संख्या 14 हो गई है।