1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: सीमाओं पर प्रवेश व निकास के 14 प्वाइंट बनाए गये है

वाराणसी: सीमाओं पर प्रवेश व निकास के 14 प्वाइंट बनाए गये है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: सीमाओं पर प्रवेश व निकास के 14 प्वाइंट बनाए गये है

लॉक डाउन के दृष्टिगत जनपद वाराणसी के जिलाधिकारी ने कुछ अहम जानकारी मीडिया से बात करते हुए दी है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है ऐसे में जनपद के जिलाधिकारी ने कुछ आदेश जारी किये है।

जिलाधिकारी ने कहा, लॉक डाउन के दृष्टिगत जनपद वाराणसी की सीमाओं पर प्रवेश व निकास के 14 प्वाइंट बनाए गये है वहीं इन स्थलों पर सीमाओं को सील कर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु 24 घंटे तीन शिफ़्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।

03 मई तक के लिए प्रति दिवस प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तीन शिफ्टों में ड्यूटी निर्धारित की गयी है।

दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिफ्ट के लिए एक-एक पर्यवेक्षण अधिकारी की भी तैनाती की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...