1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन: बनारस के 6 कारोबारियों को 43 लाख का लोन, साझा सुविधा केंद्र का शिलान्यास

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन: बनारस के 6 कारोबारियों को 43 लाख का लोन, साझा सुविधा केंद्र का शिलान्यास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन: बनारस के 6 कारोबारियों को 43 लाख का लोन, साझा सुविधा केंद्र का शिलान्यास

ऑनलाइन लोन मेला में शुक्रवार को बनारस के 6 लघु उद्यमियों व व्यापारियों को 43 लाख 45 हजार रुपए का ऋण दिया गया। कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन लाभार्थियों के खाते में रुपए ट्रांसफर किए। 6 लाभार्थियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में किरण निगम को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मंजरी जायसवाल को 10 लाख रुपए, ओडीओपी योजना में मोहम्मद निजाम को 10 लाख रुपए, मुद्रा योजना में दिनेश कुमार को 2 लाख रुपए, आत्मनिर्भर भारत योजना में ब्रह्मानंद पेशवानी को नौ लाख 80 हज़ार रुपए व रामदयाल को एक लाख 65 हज़ार रुपए ऋण मिला है। डीएम कौशल राज शर्मा ने इन लाभार्थियों को चेक की प्रतिकृति सौंपी। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथिलेश कुमार, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

वहीं, चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में दस लाख रुपए की लागत से साझा सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 19 साझा सुविधा केंद्रों का शिलान्यास किया। इसमें एक बनारस में है। इस केंद्र में साड़ी की डिजाइन प्रिंट करने के लिए डिजिटल और स्क्रीन प्रिंटिंग की मशीनें लगेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बुनकरों को योजनाओं की जानकारी के लिए पोर्टल लॉन्च किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...