1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज के पैर में लगी गोली, सिपाही घायल

UP : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज के पैर में लगी गोली, सिपाही घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज के पैर में लगी गोली, सिपाही घायल

बस्ती जिले की एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज को गिरफ्तार कर लिया। शहर से सटे हरदिया-वाल्टरगंज मोड़ के पास टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देख सेराज ने कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। एसओजी सिपाही आदित्य पांडेय घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया।  

सूचना मिलते एसपी हेमराज मीणा जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने बताया कि करीब एक साल पहले वाल्टरगंज क्षेत्र का रहने वाला सेराज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह भाग निकला था। तभी से उसकी तलाश थी। एसपी स्तर से 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। करीब दो माह पूर्व एडीजी जोन ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...