1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए व बीबीए की परीक्षा में देने होंगे 35 सवालों के जवाब

लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए व बीबीए की परीक्षा में देने होंगे 35 सवालों के जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए व बीबीए की परीक्षा में देने होंगे 35 सवालों के जवाब

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट साइंस (आईएमएस) के बीबीए और एमबीए छात्रों के छात्रों की परीक्षाएं आगामी 7 सितम्बर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा का प्रारूप भी निर्धारित कर दिया है। बीए, बीएससी और बी.कॉम की तरह ही यह परीक्षाएं भी बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित होंगी। प्रश्न पत्र में कुल 70 सवाल दिए जाएंगे। इनमें से 35 का जवाब छात्र-छात्राओं को देना होगा। परीक्षा भी आगामी 7 सितम्बर से कराए जाएगीं।

 विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो, बीबीए की परीक्षाएं आगामी 7 सितम्बर से शुरू होंगी। वहीं, एमबीए की परीक्षाएं 16 सितम्बर के आसपास शुरू की जाएंगी। दोनों ही परीक्षाएं 26 सितम्बर तक कराने की तैयारी हैं। बता दें, आईएमएस में मिड  टर्म परीक्षाएं जून जुलाई में करा ली गई हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बी.कॉम के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। यह परीक्षाएं सात सितम्बर से शुरू होंगी। इनका परीक्षा कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

बी.कॉम के नतीजे जारी :  विश्वविद्यालय ने अन्तिम वर्ष को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इन नतीजों को देख सकते हैं।  विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों के नतीजे भी जारी किए जाएंगें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...