1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में बेटे ने बाप को मारी गोली, हालत गंभीर

मेरठ में बेटे ने बाप को मारी गोली, हालत गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में बेटे ने बाप को मारी गोली, हालत गंभीर

यूपी में मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाप ने बेटे को गलत कार्यों से रोका तो बेटे ने बाप के पेट में गोली मार दी। जानकारी के अनुसार जाकिर कॉलोनी यू पी किराना स्टोर वाली गली में नफीस पुत्र तुफैल अपने परिवार के साथ रहता है। वह उसका बेटा खुशहाल भी साथ में ही रहता है। 

खुशहाल एक अपराधिक प्रकृति का व्यक्ति है जो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। नफीस अपने बेटे के गलत हरकतों से परेशान रहता है। नफीस का बेटा खुशहाल आज भी कहीं फायरिंग कर रहा था, जिसकी शिकायत लोगों ने नफीस से की । नफीस ने अपने बेटे को समझाने का प्रयास किया, जिस पर नफीस के बेटे खुशहाल ने अपने बाप के पेट में गोली मार दी। 

इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान आरोपी पुत्र फरार हो गया ।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए रेफर किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...