सहारनपुर जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है सहारनपुर से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। जबकि शुक्रवार से राजस्थान और हरियाणा के लिए भी रोडवेज बसों का आवागमन शुरू हो होगया इससे परिवहन निगम का राजस्व तो बढ़ेगा ही, साथ ही लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।कोरोना वायरस के चलते मार्च में रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। लेकिन जिले में प्रवासियों के आने पर रोडवेज बसें शुरू की गई। रोडवेज बसों से प्रवासियों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाया गया। अनलॉक में रोडवेज शुरू तो हुई, लेकिन दूसरे राज्य में जाने पर प्रतिबंध रहा। अब परिवहन निगम ने धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में रोडवेज बसों के संचालन की सेवा शुरू कर दी है।
सहारनपुर से दिल्ली के लिए 100 रोडवेज बसों को चलाया जाएगा यह बस वाया शामली होकर दिल्ली पहुंची। यहीं नहीं जिले के लोगों के लिए राहत देने वाली बात यह है कि शुक्रवार से राजस्थान और हरियाणा के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है
इसके लिए सहारनपुर परिवहन निगम ने राजस्थान के लिए 14 से 20 हरियाणा के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएगी। दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में रोडवेज बसों के चलने से परिवहन निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।