1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाम बॉर्डर, काम अपराध करना, पकड़ा गया तो गाड़ी पलटने से घबराया

नाम बॉर्डर, काम अपराध करना, पकड़ा गया तो गाड़ी पलटने से घबराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नाम बॉर्डर, काम अपराध करना, पकड़ा गया तो गाड़ी पलटने से घबराया

शाहजहांपुर जिले के टाप-10 मोस्ट वांटेड अपराधी सुहेल उर्फ बार्डर को उसके भाई कामरान और इमरान के साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े हुए लोगों का लंबा अपराधिक इतिहास है। बार्डर पर 25 हजार व उसके भाइयों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है। शाहजहांपुर पुलिस सर्विलांस, एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम लगातार फरार अपराधियों का पीछा कर रही थी। यह वही बार्डर है, जिसके नाम से लोग कांपते थे, पर जब वह पंजाब में दबोचा गया तो उसे बिकरू कांड की तरह शाहजहांपुर ले जाते वक्त गाड़ी पलटने का डर सताने लगा। तभी उसने पंजाब पुलिस से विनती की कि वह अपने दो सिपाहियों को उसकी सुरक्षा के लिए शाहजहांपुर तक भेज दें, लेकिन पंजाब पुलिस ने सिपाही नहीं भेजे।

फिलहाल पंजाब से शाहजहांपुर लाए जाते वक्त पुलिस की गाड़ी नहीं पलटी। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद बार्डर और उसके भाइयोंं को जेल भेज दिया गया। बता दें कि बार्डर और उसका गैंग रियल स्टेट के धंधे में खासा दबदबा रखते हैं। इन पर राजनैतिक संरक्षण भी है। जिस पार्टी की सरकार होती है, उसके एक नेता का हाथ इन बदमाशों पर रहता है। माना जा रहा है कि उसी राजनैतिक संरक्षण के चलते ही पंजाब से शाहजहांपुर के बीच में पुलिस की गाड़ी नहीं पलटी है।

पिछले माह पुलिस ने सुहेल उर्फ बार्डर निवासी अलीजई को गिरफ्तार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी थी, लेकिन सुहेल उर्फ बार्डर खेतों की ओर भाग गया था। पुलिस टीम ने दो किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया था, लेकिन वह गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था। तभी से पुलिस की कई टीमें उसका पीछा कर रहीं थीं। पुलिस के अनुसार बार्डर के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास आदि जघन्य अपराधों के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

एसपी एस आनंद ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस ने 25 हज़ार के मोस्ट वांटेड अपराधी सुहैल उस बॉर्डर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए मोस्ट वांटेड बदमाश पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने बॉर्डर और उसके 5-5 हजार के इनामी दो भाइयों को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के अली जई का रहने वाला सोहेल खान उर्फ बॉर्डर का पूरे जिले में आतंक था। बॉर्डर युवकों को पीटने का वीडियो बनाकर उसे शेयर करता था, जिससे लोगों में उसकी दहशत पैदा होती थी। बॉर्डर पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, जमीन कब्जाने जैसे डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने बॉर्डर के सिर पर 25 हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था। इसके अलावा उसके दो भाइयों इमरान और कामरान पर भी पांच-पांच हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था।  सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चंडीगढ़ के थाना फतेहगढ़ साहिब से उसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर के डर से बॉर्डर ने पंजाब पुलिस से यूपी में जाने के लिए दो कांस्टेबल भी मांगे थे। उसे डर था कि कहीं विकास दुबे की तरह उसकी भी गाड़ी पलट ना जाए। फिलहाल मोस्ट वांटेड सुहैल और उसके दोनों भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...