1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कमल-कमल और नमो-नमो के बाद अब भाजपा नेता ने एक सांस में बोला सियाराम-सियाराम, Video वायरल

कमल-कमल और नमो-नमो के बाद अब भाजपा नेता ने एक सांस में बोला सियाराम-सियाराम, Video वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कमल-कमल और नमो-नमो के बाद अब भाजपा नेता ने एक सांस में बोला सियाराम-सियाराम, Video वायरल

एक सांस में 75 बार से अधिक बार कमल-कमल और नमो-नमो बोलकर सुर्खियों में आए मेरठ के भाजपा नेता विनीत अग्रवाल फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राम नाम और सियाराम-सियाराम का लगातार उद्घोष किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सभी सपनों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज 500 वर्षों की हमारे पूर्खों की तपस्या और साधना पूरी हुई है। लगता है सच में राम राज्य की शुरुआत आज से शुरू हुई है। 

501 किलो के लड्डू और दीए बांटे :  

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भोलेश्वर मन्दिर में राम भक्तों के साथ राम भजन किया। इसके बाद भगवान श्री राम जी की आरती की। 501 किलो के मोतीचूर लड्डू घर-घर बांटे। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सभी सपनों को पूरा करने वाला है। विनीत शारदा ने कहा कि इससे ज़्यादा ख़ुशी हम सब के लिए और क्या हो सकती है। इसी ख़ुशी में आज आतिशबाजी भी की गई। शारदा ने घर घर जाकर 5,5 दीपक का भी वितरण किया और अपने घर को दीपक एवं लाइट से एवं फूल मालाओं से सज़ा कर दीपावली मनाई।  मीडिया से बातचीत के दौरान ही वे सियाराम, सियाराम, सियाराम, सियाराम का जाप करने लगे। एक मिनट से अधिक समय तक वे सियाराम का जाप करते रहे। भगवान श्रीराम की आरती की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की गई। इस तरह मोदी, मोदी, नमो, नमो के बाद अब सियाराम, सियाराम के जाप के साथ तीसरी बार चर्चा में आ गए। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...