1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुशांत सिंह केस : यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने केन्द्र के फैसले का किया स्वागत, बोले-सीबीआई जांच ही बचा था विकल्प

सुशांत सिंह केस : यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने केन्द्र के फैसले का किया स्वागत, बोले-सीबीआई जांच ही बचा था विकल्प

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिंह केस : यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने केन्द्र के फैसले का किया स्वागत, बोले-सीबीआई जांच ही बचा था विकल्प

प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने अभिनेता सुशांत सिंह की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार व मुंबई पुलिस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे, उसके बाद तो सीबीआई जांच ही एक विकल्प बचा था। उन्होंने कहा कि पूरी घटना मुबंई की है, जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। फिर सुशांत सिंह के पिता ने पटना में एक अलग एफआईआर लिखवाई, जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को सहयोग नहीं किया और बिहार पुलिस के एसपी को क्वारंटीन कर दिया।

इससे लगता है कि दाल में कुछ काला तो अवश्य है। जहां तक इस मामले की जांच में कार्यक्षेत्र का प्रश्न है, वह केवल मुंबई पुलिस का था। जिस जगह की घटना है, वहीं की पुलिस को जांच का अधिकार है। हालांकि सुशांत के पिता द्वारा पटना में लिखवाई गई एफआईआर को मुंबई पुलिस द्वारा हो रही जांच में शामिल किया जा सकता था। पूर्व डीजीपी ने कहा कि मुंबई पुलिस अपने क्रियाकलापों से विवादित हो गई थी और उसकी जांच विश्वास योग्य नहीं रह गई थी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...