1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पिता व बेटी की मौत, 5 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पिता व बेटी की मौत, 5 लोग घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पिता व बेटी की मौत, 5 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बारिश के कारण अनियंत्रित होकर कार पलट गई, हादसे में कार सवार बाप-बेटी की मौत हो गई। कार में सवार पांच और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दिल्ली की अशोक विहार कॉलोनी निवासी शशिकांत प्रकाश उपाध्याय, पत्नी सपना, बेटी प्रियल, सोना, श्रेया, पारुल और ड्राइवर राजकुमार यादव के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। गुरुवार सुबह किलोमीटर बारिश के कारण शीशे पर पानी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। जिससे कार सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के अधिकारियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां पर डॉक्टरों ने शशिकांत उपाध्याय व उनकी छह वर्षीय बेटी प्रियल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। यूपीडा अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची सौरिख पुलिस ने दोनों शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...