कासगंज जनपद में तेज रफ्तार ने दो मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। इलाका पुलिस ने चारों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार एक कार में सवार होकर रामपुर जा रहा था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि सड़क हादसे की घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगरिया कस्बा के समीप घटित हुई। जहां एक बीएमडब्लू कार और स्विफ्ट कार में आमने से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।स्विफ्ट कार में सवार दिनेश उनकी पत्नी निशा के अलावा दो वर्षीय बेटा अभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय तनिष्का ने आगरा पहुंचने से पूर्व दमतोड़ दिया।एक साथ हुई चार मौतो के बाद परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है ये स्विफ्ट कार सवार मैनपुरी के करहल से निशा अपने दादा के अंतिम संस्कार में शिरकत कर वापस रामपुर के पनबढिया कस्बा जा रहे थे। इसी बीच दोनो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई, कडी मशक्त के बाद पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला था, जबकि बीएमडब्लू कार सवार जुबेर सोहिल निवासी उझानी जनपद बदायूं को भी मामूली चोटें आई हैं पुलिस के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार सवार उझानी से गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। जबकि स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस ने चारों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।