1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना खालिद रशीद की अपील, घरों में अदा करें ईदुल अजहा की नमाज, एक बकरे की करें कुर्बानी

मौलाना खालिद रशीद की अपील, घरों में अदा करें ईदुल अजहा की नमाज, एक बकरे की करें कुर्बानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौलाना खालिद रशीद की अपील, घरों में अदा करें ईदुल अजहा की नमाज, एक बकरे की करें कुर्बानी

इस्लामिक सेन्टर ऑफ इंडिया फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से ईदुल अजहा की नमाज घर पर अदा करने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से प्रदेश में पैर पसार रहा है। इसलिए हम सभी को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों अपने घरों में ही कुर्बानी करें। इदुल फित्र की तरह मस्जिद में पांच लोग ही ईदुल अजहा की नमाज अदा करें। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर न डाले।

मौलाना ने कहा कि कुर्बानी जायज है लेकिन कोविड महामारी को देखते हुए इस साल सिर्फ एक ही बकरे पर कुर्बानी कराए। कुर्बानी के बचे हुई रकम से गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करें। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि जिस तरह से मुसलमानों ने शबे-बरात, ईदुल फित्र का त्योंहार पर इबादत और खुशी का इजहार किया था। उसी तरह से ईदुल अजहा का त्योंहार भी मनाए। मौलाना इस बार सिर्फ एक ही बकरे पर कुर्बानी किए जाने की अपील लोगों से की है।

मौलाना ने कहा कि कुर्बानी का खून नाली में न बहने दें बल्कि कच्ची मिट्टी में दफना दें। उन्होंने कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में फेंके बल्कि नगर निगम की गाड़ी में डाले। इससे गंदगी नहीं फैलेगी। हमेशा की तरह उन्ही जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी पाबन्दी नहीं हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...