1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजीत यादव के बाद एक और अपहरण हत्याकांड,पुलिस की बड़ी नाकामी आई सामने

संजीत यादव के बाद एक और अपहरण हत्याकांड,पुलिस की बड़ी नाकामी आई सामने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजीत यादव के बाद एक और अपहरण हत्याकांड,पुलिस की बड़ी नाकामी आई सामने

कानपुर के बर्रा में संजीत यादव के अपहरण हत्याकांड के बाद अब एक और अपहरण हत्याकांड का मामला सामने आया हैं।बर्रा निवासी ठेकेदार सुनील यादव को घर खाली कराने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने मौत के घाट उतारकर उसे बिधनू के ओरछी गांव किनारे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था।हालांकि पुलिस ने अपहरण हत्याकांड के आरोपी सोनू उर्फ रोहित और मोनू उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया हैं।गुरुवार देर रात क्षेत्राधिकारी गोविंदनगर वीके पांडेय ने अपहरण हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बर्रा निवासी दोनो सगे भाई सोनू और मोनू ने ठेकेदार सुनील को घर खाली करने के बहाने बुलाया और फिर बंद मकान में उसकी हत्या कर दी।शव को जूट की रस्सी से बांधकर आरोपियों ने उसे बिधनू के ओरछी गांव किनारे पानी के गड्ढे में फेंक दिया था।अगले दिन बिधनू पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए बर्रा पुलिस को दिखाया था लेकिन शिनाख्त नही हो पाई थी।बर्रा पुलिस को मृतक सुनील मोबाइल पतारा से बरामद हुआ जिसे आरोपितों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सवारी वैन में फेंक दिया था।फिलहाल सुनील हत्याकांड के दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेजा जा रहा हैं।तो वहीं बर्रा में पहले संजीत और अब सुनील अपहरण हत्याकांड से पुलिस की किरकिरी हो रही हैं।
मृत्यक सुनील यादव की बेटी अदित्ती यादव ने पुलिस के द्वारा बरामद की गई बॉडी को अपने पिता की बॉडी नही होने की बात कही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...