सीतापुर: रामपुर कला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामीं बदमाश को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया शातिर अपराधी भागने की फिराक में गोलियां चला रहा था। आत्मरक्षार्थ गोली चलाने से एक गोली आरोपी को लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि अपराधियों की तलाश में जनपद में अभियान चल रहा है। रामपुर कला पुलिस इलाके के करोली निवासी सहवान पुत्र वारिस अली की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर आधी रात के करीब गोवंश तस्कर के मिलने की सूचना मिली। रामपुर कला इलाके में थानाध्यक्ष ने सहवान ने पकड़ने का प्रयास किया। दावा है कि 25 हजार के इनामी बदमाश ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एसओ बाल बाल बचे, पुलिस की गोली गोली लगने से सहवान घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।