1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैफियात एक्सप्रेस चलाने के लिए भारद ने किया प्रदर्शन

कैफियात एक्सप्रेस चलाने के लिए भारद ने किया प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कैफियात एक्सप्रेस चलाने के लिए भारद ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए कैफियात एक्सप्रेस चलाने की मांग को लेकर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलमंत्री के नाम सम्बोधित स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि लॉक डाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जो दिल्ली रोजी रोटी व व्यापार के लिए जाते हैं कैफियत के रुक जाने से इन लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है,यह यात्री बसों से यात्रा करने के लिए मजबूर है।

उन्होने कहा कि आजमगढ़ से दिल्ली की जो यात्रा पांच सौ में हो सकती थी उसके लिए तीन हजार रूपये तक एक यात्री को देने पड़ रहे हैं, पैसे वाले तो व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन एक मजदूर गरीब पैसे के अभाव में दिल्ली नहीं जा पा रहा है।

उन्होने कैफियात ट्रेन चलाने की मांग करते हुए कहा कि कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करवाते हुए जितनी सीट है उतनी सीट पर यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया जाए, ताकि गरीब मजदूर का रोजगार न खत्म हो । वह अपनी जीविका के लिए दिल्ली जाकर कुछ कमा सके। इस मौके पर रवि प्रकाश, सुनील वर्मा, बृजेश मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...