15 जून की रात चीनी सैनिकों ने लद्दाख की गलवान घाटी में धोखे से अचानक हमला कर हमारे 20 जवान शहीद कर दिए थे। जांच में निकल कर आया है कि चीन ने इसके लिए बाकायदा साजिश की थी।
इसी को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया से आवाज़ उठ रही है। चीन अब लोगों का भरोसा खोता जा रहा है।
अब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों को याद किया है। उन्होंने शुक्रवार लिखा कि हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदनाएं जताते हैं।
आगे वो लिखते है कि हम सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार, करीबी और प्रियजन शोक में डूबे हैं।
ज्ञात हो, चीनी सेना के साथ झड़प में घायल 18 सैनिक लेह के अस्पताल में भर्ती हैं, उम्मीद लगायी जा रही है कि 15 इन में वो वापिस काम पर लौट आएंगे।