1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी दुर्लभ प्रजाति के सांप सहित ,2 तस्कर गिरफ्तार

यूपी दुर्लभ प्रजाति के सांप सहित ,2 तस्कर गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी दुर्लभ प्रजाति के सांप सहित ,2 तस्कर गिरफ्तार

बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजा होटल से दो सांप तस्कर गिरफ्तार किए गए। वन प्रभागीय विभाग की रेंजर टीम ने एन्टीबोआ प्रजाति के एक दो मुँहा साँप बरामद किया।

प्रयागराज जिले से लाकर बस्ती के महाराजा होटल में 10 लाख रुपये में एक साँप की डील हुई थी। दोनो तस्कर आईटीआई के है। छात्र अमरेन्द्र जो मउ से आईटीई पास कर चुका है। वही मनोज गोरखपुर का रहने वाला है। जो अभी आईटीआई का छात्र है।

बस्ती जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो दुर्लभ प्रजाति के दो तस्करों के वन विभाग टीम ने गिरफ्तार किया है। दर असल ये दोनों तस्कर प्रयाग राज जिले से रेड सेंड बोआ स्नैक को लेकर महाराजा होटल में डील करने पहुंचे थे।

 

आज इन्हें रेड सेंड स्नैक की डिलीवरी देकर पार्टी से 10 लाख रुपये लेने थे लेकिन वन विभाग की टीम ने इन्हें गिरप्तार कर लिया था। दर असल दोनो युवक स्नैक करियर का काम करते थे, डिलीवरी देकर पैसे लेने में इन्हें अच्छे खासे पैसे मिल जाते थे।

दोनो आई टी आई के छात्र है। इन्हों यूट्यूब से जानकारी हासिल की और प्रयाग राज से साँप को लेकर बेचने के फिराक में थे।

तस्करो की फोन से कस्टमर से डीलिंग हुई और बस्ती में बेचने की बात हुई। फिलहाल दोनो को आज पूछ ताछ के बाद बस्ती जेल भेज दिया गया और लोग जो शामिल है उनकी तलाश की जा रही है।

भारत में संरक्षित दो मुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है। अंतरराष्ट्रीय डिमांड के चलते इस सांप की किमत विदेशों में करोड़ो रूपये की होती है।

सूत्रों की माने तो दो मुंहे सांप का इस्तेमाल विशेष रूप से तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इन सांप को खाने से शारीरिक शक्ति और यौन शक्ति में बढ़ोतरी होती है। साथ ही एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का भी इलाज इससे संभव है। हालांकि ऐसा होने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं हैं। लेकिन ऐसी किदवंतियों के चलते बड़े पैमाने पर इनकी तस्करी की जाती है।

इस संबंध में जिला फारेस्ट अधिकारी नवीन कुमार ने जानकारी दी है की चीन ,मलेशिया, सिंगापुर सहित विदेशो में स्किन और मेडीसिन के लिए भारी डिमांड रहती है। फिलहाल अभी इन दोनों तस्करो से पूछ ताछ जारी है। अंतररास्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख से लेकर करोङो रुपए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...