1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : टैंट हाउस से अवैध पटाखा का जखीरा बरामद

यूपी : टैंट हाउस से अवैध पटाखा का जखीरा बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : टैंट हाउस से अवैध पटाखा का जखीरा बरामद

दिपावली का त्यौहार जैसे-जैसे नज़दीक आता जा रहा हैं। पटाखों के अवैध रूप से भंडारन के मामलें भी बढ़ते जा रहें हैं। पुलिस ने एक सूचना के बाद पीके टैंट हाउस पर छापेमारी की जिसमें लाखों रूपयें के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया गया।

आज लालकुर्ती पुलिस को सूचना मिली कि छोटे बाज़ार स्थित पीके टैंट हाउस में अवैध रूप से पटाखों का जखीरा जमा करके रखा गया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखें जब्त किए है। इससे पहले भी एक बेकरी में इसी तरह पटाखों का जखीरा बरामद किया गया था।

गौरतलब है कि सरधना में जिस तरह से एक मकान में विस्फोट हुआ था। उसमें भी पटाखों को स्टाक करनें की बात सामनें आ रही है। जिसमें एक कांग्रेस नेता समेत दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

 

 

हालांकि पुलिस के अनुसार विस्फोट के पीछे सिलेंडर का फटना बताया जा रहा था। वही उससे सबक ना लेते हुए अभी भी पटाखों को जमा करनें का सिलसिला लगातार जारी है। मौके से पीके टैंट का मालिक फरार हो गया है। अब पुलिस आगें की कार्रवाई करनें में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...