1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : धनतेरस पर उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

यूपी : धनतेरस पर उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : धनतेरस पर उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

धनतेरस पर उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

हरदोई: बिलग्राम दीपावली और धनतेरस के लिए बिलग्राम का बाजार सज गए हैं। बाजार में जहां सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटें आई है, वहीं कागज की झालरों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात और बाजार में बर्तनों की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।

दीपावली पर्व 14 नवंबर को हैं, लेकिन उससे पहले धनतेरस के लिए लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। धनतेरस के दिन को शुभ मानकर लोग बर्तन और आभूषणों की जमकर खरीदारी करते हैं।

बिलग्राम के बाजारों में त्योहार के लिए इलेक्ट्रानिक्स, गिफ्ट आइटम, सोने-चांदी जेवरातों की दुकानें सज गई हैं।

आदि जगहों पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। ग्राहकों को रिझाने के लिए आभूषण और बर्तन इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें, कंडील और कागज वाली झालर को खूब पसंद किया जा रहा है।

लक्ष्मी गणेश मूर्ति और सोने चांदी के सिक्के की डिमांड है यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजार यातायात वाहनों को वनवे किया है सिर्फ दुपहिया वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...