1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सीएम ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया

यूपी सीएम ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी सीएम ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया

यूपी सीएम ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनको गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का भी निर्देश दिया ताकि विकास कार्यों को मुकम्मल एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके। अभी गोरखपुर का सिविल एयरपोर्ट वायुसेना की जमीन में है। सरकार की योजना इसे विस्तारित करने की है।

बैठक के दौरान सीएम योगी ने जंगल कौड़िया से मोहद्दीपुर फोरलेन, सोनौली नौतनवां, गोरखपुर-देवरिया फोरलेन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग की निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोरखपुर देवरिया मार्ग को 15 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जल निगम के द्वारा कराये जा रहे सिवरेज कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि श्रमिको की संख्या बढ़ाकर कार्य समय से पूर्ण कराया जाये। सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण का जो भी मुआवजा बाकी है उसे शीघ्रता से वितरित करायें।

विद्युत विभाग के जर्जर तारों को बदलने के लिए 11 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र आरम्भ करने का निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद में बनने वाले विद्युत सब स्टेशनों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य को शीघ्र आरम्भ कराया जाये। प्राणी उद्यान के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्युत के कार्यों को 30 नवम्बर 2020 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिये।

योगी आदित्यनाथ ने जनपद में जलजमाव की स्थिति एवं वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले के निर्माण की स्थिति समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कार्य को समय से पूरा किय जाये तो रिवाइज स्टीमेट की स्थिति नही होगी।

उन्होंने रामगढ़ताल से तरकुलानी रेग्युलेटर तक के नाले तथा गोड़धोइया नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रेक्षागृह के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रेक्षागृह के कार्य पूर्ण होने के उपरान्त वहां पर लगातार सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित रहे इसके लिए अभी से कार्ययोजना बना लिया जाये।

उन्होंने रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण के प्रगति की समीक्षा करते हुए दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...