यूपी उपचुनाव : घाटमपुर के तीन बूथों पर EVM खराब, उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार 03 नवंबर की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। तो वहीं खबर आ रही है कि कानपुर नगर की घाटमपुर विधानसभा सीट के मोहाल आदर्श मतदान केंद्र के बूथ नंबर 212 ए पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।
इतना ही नहीं, अमरोहा जिले की नौगांवा सीट से समाजवादी प्रत्याशी जावेद आब्दी ने यूपी पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। जावेद आब्दी ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, टूण्डला के छिकाऊ ग्राम पंचायत के जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ संख्या 80 A पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि ईवीएम मशीन की खराबी के चलते मतदान प्रभावित हो रहा है।
तो वहीं, टूंडला के उपचुनावों में कई गांव के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर उनके साथ हर बात बार छल होता है।
कानपुर के घाटमपुर विधानसभा के पतारा स्थित आदर्श बूथ मतदान केंद्र में मतदान से पहले ही खराब हुई ईवीएम मशीन को ट्रेनर्स की निगरानी में करीब 45 मिनट बाद ठीक कर दिया गया। जिसके बाद मतदान केंद्र में मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
आपको बता दें कि पोलिंग संख्या 161 व तीन नंबर बूथ जिसमें ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत मिली थी। जहां पर मास्टर ट्रेनर द्वारा इस टेक्निकल दिक्कत को करीब 45 मिनट बाद दूर किया जा सका है।
जोनल मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश ने बताया कि कुछ टेक्निकल समस्या ईवीएम में आ गई थी। जिसकी वजह से मशीन में दिक्कत आई है।
नौगावां सादात उपचुनाव में सब्दलपुर सुमाली के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 10 बेज तक गांव में एक भी वोट नहीं डाला गया है।
बता दें कि ग्रामीणों ने गांव में सड़क न बनने के चलते मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। तो वहीं, नौगावां सादात में बूथ संख्या 308 की ईवीएम मशीन खराब हो गई। ईवीएम मशीन खराब होने के चलत मतदान बाधित हो गया।
वहीं, मतदान बाधित होने से मतदाता भी नाराज है। खबर आ रही है कि भीखनपुर सुमाली के बूथ पर EVM मशीन खराब हो गई है।