1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP ब्लाक प्रमुख चुनाव: सूबे के 16 जिलों में फायरिंग व पथराव के बीच नामांकन, हरदोई में 8 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध

UP ब्लाक प्रमुख चुनाव: सूबे के 16 जिलों में फायरिंग व पथराव के बीच नामांकन, हरदोई में 8 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP ब्लाक प्रमुख चुनाव: सूबे के 16 जिलों में फायरिंग व पथराव के बीच नामांकन, हरदोई में 8 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में BJP की एकतरफा जीत के बाद अब सूबे में ब्लाक प्रमुख के चुनाव से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जबकि दूसरी ओर कई जगह पर हिंसा की वारदात भी सामने आये। जिससे पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

आपको बता दें कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन के दौरान कन्रौज, सीतापुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, झांसी, उन्नाव, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, सम्भल, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, एटा, अंबेडकरनगर, महराजगंज में खुलेआम फायरिंग व मारपीट हुई। वहीं सीतापुर में बमबाजी व फायरिंग में एक व्यक्ति घायल है, जबकि कन्नौज में भी पथराव के साथ फायरिंग की गई।

इनता ही नहीं दर्जन भर से अधिक जगहों में नामांकन करने जा रहे लोगों से मतपत्र भी छीनने का प्रयास किया गया। फर्रुखाबाद के बढरपुर ब्लॉक में निर्दलीय महिला प्रत्याशी को पर्चा नहीं भरने दिया गया। उसको धक्का देकर पर्चा छीनने का प्रयास किया गया। बुलंदशहर के सियाना में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में हाथापाई हो गई। दो पक्ष एकसाथ नामांकन के लिए आए। उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। मामले को शांत करवा दिया गया। दोनों पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर टकराव नहीं था।

सीतापुर में नामांकन के दौरान नेशनल हाईवे पर कमसंडा ब्लाक पर मौजूद लोगों में जमकर कई राउंड फायरिंग हुई। देशी बम भी फेंके गए। यह घटना दोपहर को कमलापुर थाने के पड़ोस में ही हुई है। आरोप है कि सत्ता पक्ष के लोग निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी को नामांकन करने से रोक रहे थे। झगड़े में कई राउंड गोलियां चलाईं। देशी बम भी फेंके जाने लगे।

कन्नौज में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ। सदर ब्लॉक में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। जब DM राकेश मिश्र और SP प्रशांत वर्मा पहुंचे। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।

कानपुर देहात के रसूलाबाद में ब्लाक प्रमुख पद नामांकन के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और जमकर नारेबाजी हुई। संख्या में अधिक भाजपाइयों ने सपा से जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव को पीट दिया। कानपुर के बिल्हौर में ब्लाक प्रमुख पद की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नीरू देवी के पति सूर्यभान ने भाजपा प्रत्याशी मनोरमा पर समर्थकों के साथ ब्लाक परिसर से अपनी पत्नी नीरू का अपहरण करने का आरोप लगाया।

हरदोई में ब्लाक प्रमुख चुनाव में 19 विकास खंडों में आठ पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिए गए हैं। किसी दूसरे प्रत्याशी के नामांकन न करने से उनका निर्विरोध चुनाव माना जा रहा है। अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...