{उन्नाव से रामखेलावन की रिपोर्ट}
भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। आज उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में 67 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद से उन्नाव जनपद के जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं इससे पहले लॉकडाउन के बाद भी एक से दूसरी जगह पर घूमने और इस कृत्य से संक्रमण फैलने की जानकारी के बावजूद एकत्र होने व लापरवाही बरतने पर पुलिस ने कोरोना संक्रमित जमाती सहित 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित को पनाह देने वाले दोस्त और उसके पिता व बहन भी नामजद किया है। सभी पर धारा (188) व संक्रमण फैलने की जानकारी के बाद भी एक जगह पर इकट्ठा होने की धारा 269 व 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।