उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर से दबंगो का गु्ंडागर्दी का मामला सामने आया है। बता दे, ग्राम मानपुर में कुछ दबंग युवक एक दलित परिवार में जबरन घुस गए और परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे।
दबंगो ने दलित परिवार के साथ खूब मारपीट करके उनके लहूलुहान कर दिया। इस मारपीट में कई परिवार वाले घायल हो गए।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और घायलों सी एच सी भेजा। घायलों को सी एच सी में भेजकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल की पुलिस को अभी तक आरोपियों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।