उन्नाव : उन्नाव के सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई को एसपी उन्नाव से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी, इसके बाद वे लापता हो गये। पति के लापता होने से कृपा शंकर की पत्नी ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CO साहब का मोबाइल सर्विलांस पर लगवा दिया। फिर उसके बाद जो घटनाएं सामने आई उसने सभी के होश उड़ा दिये।
दरअसल छुट्टी मंजूर होने के बाद सीओ साहब घर जाने की बजाय कहीं और चले गए। बताया गया कि उन्होंने करीब कानपुर एक होटल में चेकइन किया। उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी। इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए।
यूपी के उन्नाव जिले में महिला सिपाही के साथ लापता हुए सीओ कृपा शंकर कनौजिया (Unnao Police CO) को निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी की संस्तुति पर गृह विभाग ने सीओ को निलंबित किया। सीओ कनौजिया (CO Kripa Shankar Kanojia) कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पाए गए थे। शासन ने विभागीय जांच का आदेश दिया है।
क्या है मामला?
दरअसल, सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई को एसपी उन्नाव से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी। लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने की बजाय कहीं और चले गए। बताया गया कि उन्होंने कानपुर एक होटल में चेकइन किया। उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी। इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए।
पत्नी ने एसपी को कर दिया फोन
इधर सीओ का नंबर बंद जाने पर परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले हैं। इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी। किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया था।
पुलिस ने होटल जाकर लगाया पता
इसके बाद उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी। पुलिसकर्मियों को कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही साथ मिले। बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई। होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।