रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में सियासी राजनीति अपने चरम पर है। बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमल के फूल की खूशबू पूरे राज्य में फैलाने की कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं पर हमले भी तेज होने लगे हैं। इसी कड़ी में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का भी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बयान सामने आया है जिसमें साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत से जीत का दावा किया है।
बता दें कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा की दीदी सदा के लिए विदा हो रही हैं। दरअसल, उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बयान दिया और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तंज भी कसा । सांसद साक्षी महाराज ने कहा की ये तो मोदी का करिश्मा है, भारतीय जनता का करिश्मा है जहां जहां चुनाव होता है, वहां भाजपा की सरकार बनती है, साक्षी महाराज ने बताया की उनके आधा दर्जन से ज्यादा आश्रम बंगाल में हैं और उनका वहां आना जाना है, साक्षी ने बताया की उनका महीने में एक बार बंगाल आना जाना भी है, उन्होंने कहा की मुझे जो लगता है साक्षी मेरा नाम भी है, मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी सांसद ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बहुमत से जीत का दावा किया ।
वहीं बीते दिनों एटीएस की कार्रवाई के बाद उन्नाव समेत यूपी के अन्य जिलों से पकड़े गये रोहिंग्या को लेकर भी सांसद साक्षी महाराज ने बयान दिया है, घुसपैठियों को लेकर जब सांसद साक्षी महाराज से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए और उनको निकालने के लिए ये सरकार कानून बनाकर लाई, उस पर पूरे देश में बवाल खड़ा हुआ। इसी के साथ सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षी दलों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्य कुछ है, कहानी कहीं और है, ऐसे विभिन्न राजनीतिक दल संरक्षण देते हैं उनके संरक्षण के बिना ये घुसपैठ हो ही नहीं सकती लेकिन मोदी हैं तो निश्चित तौर पर हम इसमें कार्रवाई करने वाले हैं । खैर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जिस तरह से सियासत गर्मी देखी जा रही है उसमें विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।