कोरोना वायरस के चलते देश में चार चरणों के लाॅकडाउन के बाद आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरूआत हो गई है। इसी के तहत अनलाॅक-1 के पहले चरण में रेस्टारेंट व माॅल्स को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।
दो महीने से भी ज्यादा समय से बंद माॅल्स को फिर से खोल दिया गया है। सोमवार को पहले ही दिन से माॅल्स में लोगों काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली है। इसी के साथ लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और दिए गये दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भी दिखेे हैं।