1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्रियों ने दफ्तर से शुरू किया काम, पीएम मोदी ने दिए थे निर्देश

केंद्रीय मंत्रियों ने दफ्तर से शुरू किया काम, पीएम मोदी ने दिए थे निर्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्रीय मंत्रियों ने दफ्तर से शुरू किया काम, पीएम मोदी ने दिए थे निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार कोे केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ अफसरों को दफ्तर से काम करने के निर्देश दिए थे। पीएम मोदी के निर्देश के बाद केेंदीय मंत्रिओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने दफ्तर से काम करना शुरू कर दिया है।

सोमवार को पीएम मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर, किरेन रिजिजू समेत कई मंत्री दफ्तर पहुंच गए है। भारतीय खेल प्राधिकरण में अपने दफ्तर में पहुंचे खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल वरिष्ठ अधिकारी और न्यूनतम आवश्यक कर्मचारी ही आज कार्यालय आएंगे। हम कोविड-19 के बारे में सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।

दिल्ली के शास्त्री भवन में भी अधिकारियों के सिलसिला शुरू हो गया है वही अधिकारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है और साथ ही उनकी गाड़ियों को सेनिटाइज किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...