दिल्ली में लगातार 3 दिन से 3000 से अधिक मरीज सामने आ रही है। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या में दिल्ली अब दूसरे स्थान पर आ गया है।
दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 60 हज़ार को पार कर गयी है। दिल्ली ने देर रात जारी आकंड़ो में तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया है।
आपको बता दे कि रविवार को दिल्ली में कोरोना के 3000 हजार नए मामले आए। वहीं पिछले 24 घंटे में 63 मरीजों की मौत हुई है।
इसके अलावा रविवार को 18,105 लोगों की कोरोना जांच की गई। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 19,474 लोगों की जांच की जा रही है।