1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उद्धव ठाकरे की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को चुनौती, हिम्मत है तो फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं

उद्धव ठाकरे की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को चुनौती, हिम्मत है तो फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उद्धव ठाकरे की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को चुनौती, हिम्मत है तो फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं

उद्धव ठाकरे की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को चुनौती, हिम्मत है तो फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं

उत्तर प्रदेश में इन दिनों फिल्मसिटी को बसाने की तैयारी योगी सरकार कर रही है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है और कहा है कि अगर हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं।

बता दें कि कुछ महीनों पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। तब से इस मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी खींच तान चल रही है।

बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए एक वेबीनार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा फ़िल्म इंडस्ट्री को दिया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी समस्याएं और परेशानियां हैं जिनको दूर करने का काम हमारी सरकार करेगी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस भूमि पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। उस जगह पर मैं किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगा। इसके पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भी यूपी में फिल्म सिटी स्थापना को लेकर योगी पर निशाना साधा था।

सामना ने तब लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...