1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में दो लोग और निकले पॉजिटिव, जमाती तबलीगी से लौटे थे वापस

हापुड़ में दो लोग और निकले पॉजिटिव, जमाती तबलीगी से लौटे थे वापस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़ में दो लोग और निकले पॉजिटिव, जमाती तबलीगी से लौटे थे वापस

(हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में तब्लीगी जमात के दो और जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया है, जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस के मरीज की संख्या अब तीन हो चुकी है, आबिद कस्सार व चांद मोहम्मद की रिपोर्ट आई पॉजेटिव, दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से वापस होकर आए थे दोनों जमाती, डीएम सहित आलाधिकारियों ने परिवार के लोगों को कराया था स्थाई आइसुलेशन में आइसुलेट, गांव बक्सर को तीन किलोमीटर की परिधि में किया गया सील, पूरे गांव को कराया जा रहा है सेनेटाइज।

आपको बता दें कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गाँव बक्सर निवासी आबिद कस्सार और चाँद मोहम्मद 23 मार्च को गांव बक्सर लौटे थे, बताया जा रहा है की ये दोनों लोग दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में हुए प्रोग्राम में शामिल हुए थे, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच दोनों लोगों व इनके परिवार सहित संपर्क में आये 24 लोगों को होम कोरेनटाईन करवाया था।

बताया जा रहा है की दोनों जमातियों में कोरोना वायरस के सिम्टम्स होने पर कोरोना जांच कराई गई, आज आबिद कस्सार और चाँद मोहम्मद की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने से हड़कम्पम मच गया, मोके पर डीएम सहित अधिकारी मोके पाए पहुंच गए और गांव बक्सर को तीन किलोमीटर की परिधि में सील कर के सेनेटाइज किया जा रहा है, गांव में और किस किस के ये लोग संपर्क में आये जानकारी जुटाने के साथ साथ वहां रह रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...