1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Twitter जल्द लॉन्च करेगा पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोसेस, जानिए कैसे आप करवा सकते है अपना अकाउंट वेरीफाई

Twitter जल्द लॉन्च करेगा पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोसेस, जानिए कैसे आप करवा सकते है अपना अकाउंट वेरीफाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

नई दिल्ली: ट्विटर इस साल नए फीचर्स लेकर आ रहा है, जिसमें पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोसेस शामिल है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई तारीख की घोषणा कंपनी ने नहीं की है। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोसेस होता क्या है तो आपको बता दें कि इसके तहत ट्विटर आपसे कुछ सवाल पूछेगा जिसके बदले में आपके अकाउंट को वेरिफाई किया जाएगा। बता दें कि साल 2017 में ट्विटर ने पब्लिक वेरिफिकेशन बंद कर दिया था।

जानिए कैसे होगा आपका अकाउंट वेरीफाइड

शुरुआती चरण में 7 तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिसमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन , मीडिया से जुड़े लोग, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल होंगे। अगर यूजर का दावा सही माना गया। उसके बाद यूजर को अपनी एक आधिकारिक आईडी भी उपलब्ध करवानी होगी। उसके बाद यूजर की जानकारी को वैरीफाई किया जाएगा।

सबसे खास बात ये है कि, अलग-अलग प्रोफेशन के यूजर्स को अलग-अलग स्तर पर विभाजित किया जाता है। जैसे कि नेता एक अलग स्तर पर आते हैं और पत्रकार अलग स्तर पर आते हैं।

ट्विटर का इसपर क्या रहा जवाब ?

ट्विटर का कहना है कि जिन अकाउंट के फॉलोअर्स काफी ज्यादा है। उन्हें भी वेरीफाई किया जाएगा, जिन टि्वटर यूजर्स को अपना अकाउंट वेरीफाई कराना है उन्हें पहचान पत्र कंपनी को देना होगा जिनमें उनकी क्वालिफिकेशन की भी जानकारी मौजूद रहेगी। जानकारी भी सामने आई है कि ट्विटर ने उसको लेकर किसी थर्ड पार्टी कंपनी को हायर किया है।

रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट करके ट्विटर के वेरिफिकेशन की जानकारी दी है। उनका कहना है कि पब्लिक अकाउंट वेरिफिकेशन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...