यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरदस्त लूट
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर बीते एक साल से जबरदस्त लूट हो रही है।
उन्होंने योगी सरकार द्वारा अभियान चला कर बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराये जाने का विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलायेगी।
आप सांसद ने बुधवार को कहा कि यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट के मामले में एक रिपोर्ट भी आयी पर उसको दबा दिया गया। इस रिपोर्ट में उजागर हुआ की उपभोक्ताओं में कि मीटर 30 प्रतिशत ज्यादा भुगतान लिया जा रहा है।
30% ज्यादा आ रहे हैं बिजली के बिल, शिकायत करने पर कानों में रुई डाल लेती है सरकार।
स्मार्ट मीटरों के नाम पर एक साल से उत्तर प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा है।
– @SanjayAzadSln pic.twitter.com/OWO0Cwa8B2
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) October 28, 2020
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि हर 06 महीने में एक बार बिजली का बिल बढ़ा देते है।
आप यूपी प्रभारी ने कहा कि बीते 10 दिनों से राज्य में बिजली बिल का भुगतान न करने पर अभियान चला कर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला ऐसा मामला होगा जिसमे सरकार खुद लूट रही है और मुकदमें उपभोक्ताओं पर दर्ज हो रहे है।
उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर तेज चलने के कारण जितना बिल उपभोक्ताओं से ज्यादा वसूला गया है सबका पैसा वापस किया जाए। वरना आम आदमी पार्टी इसको लेकर एक व्यापक और बड़ा आंदोलन पूरे राज्य में चलाएगी और इसके लिए एक हेल्पलाइन भी जारी करेगी।