रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: यूपी के आगरा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। यहां के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास रहनकला यमुना के पुल के ऊपर देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चार युवकों की मोके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको बता दें कि स्कार्पियो में सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। तब तक चार की मौत हो चुकी थी। दो घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में तीन ताजगंज और एक सदर क्षेत्र का रहने वाला है।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवा हैं और रात जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। हादसा रात 12 बजे के तकरीबन हुआ। आपको बता दें कि गाड़ी का टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ताजगंज के बाधवा नगर निवासी 19 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद और ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल शामिल हैं। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल है। बताया गया है कि दोस्त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्कॉर्पियो से गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ है।