हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन में दावा किया गया है कि चीन के वुहान में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले साल अगस्त में ही फैल गया था। हालांकि चीन ने इस रिपोर्ट को अविश्वसीनय रूप से हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया है।
हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में कहा है कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि वुहान में अगस्त 2019 से दिसंबर तक पांच अस्पतालों के बाहर भारी ट्रैफिक देखा गया। चीन ने इस अध्ययन पर कहा कि यह अविश्वनीय और नकली जानकारी पर आधारित है।
इस अध्ययन की अगुवाई करने वाले डाॅ. जाॅन ब्राउनस्टेन ने कहा कि यह साफ है कि नोवल कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने से पहले ही वहां सामाजिक उथल-पुथल शुरू हो गई थी।