वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान अब इस दुनिया में नहीं है। उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
इनकी उम्र सिर्फ 46 साल थी। अचानक तबीयत खराब होने पर दानिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
दानिश वर्तमान में श्रमजीव पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी दानिश खान के निधन पर शोक जताया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया आदि संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर संवेदनाएं प्रकट की है।